नाहन : डेंगू के बढ़ते हुए मरीजो की गंभीरता को देखते हुए विशेष बैठक का आयोजन

0
502

नाहन (हेमंत चौहान/ संवाददाता),

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक द्वारा आज नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला में डेंगू के बढ़ते हुए मरीजो की गंभीरता को देखते हुए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक अधीक्षक डॉ अमितभ जैन, पी०एस०एम० विभाग से डॉ संजय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निसर अहमद,ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद संगल , खंड चिकित्सा अधिकारी धगेड़ा डॉ मोनिशा अग्रवाल, नर्सिंग कॉलेज नाहन व पद्मावती के प्रिंसिपल और नगर परिषद के प्रतिनिधि के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाने के लिए रुपरेखा तैयार की गयी Iमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक द्वारा बताया गया की हम इस अभियान को चलाने के लिए 20 टीमों का गठन करेगे,जिसमे हमारे मेडिकल व नर्सिंग स्टूडेंट आशा वर्कर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर परिषद के वर्कर साथ मिलकर सप्ताह में दो बार घर घर जाकर लोगों को जागरूक करेगे I यह टीमे लारवा के लिए घरों के आस-पास गमलों, टायरों में खड़े पानी को देखगे और उन्हें ड्राई करेगी तथा इसके लिए लोगों को जागरूक करेगे I टीमो के सहयोग केलिए वार्ड कौंसिलर उनके साथ रहेंगे I पिछले कार्यक्रम के दोरान यह पाया गया कि लोग का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पाया इसलिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक अमरपुर मोहल्ले के लोगों से अपील करते है कि वह हमारी इन टीमो को कार्य करने में पूरा सहयोग दे ताकि शहरbमें डेंगू के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को रोका जा सके Iमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने बताया कि डेंगू से बचाव हेतु अपने घर के आस पास पानी जमा ना होने दें, टायरों, गमलों में पानी ना इकठ्ठा होने दें, सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु-पक्षियों के पानी के बर्तन आदि को सुखा कर पानी भरें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, बाहर निकले तो पूरी बाज़ू के कपड़े पहने, और डेंगू-मलेरिया के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें | डेंगू से डरने की नहीं जरुरत ,आपकी सावधानी सबकी सुरक्षा हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here