मुख्य समाचार

मंडी : मेडिकल कॉलेज नेरचौक में प्रशिक्षु छात्र ने दी जान, MBBS के तीसरे सेमेस्टर की कर रहा था पढ़ाई

मंडी (नितेश सैनी),

मंडी जिला के नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में एक 22 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जान शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे एक 22 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान विजय उदेनिया पुत्र मोहनलाल उदेनिया गांव उदयपुरिया हरमाड़ा घाटी जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। विजय उदेनिया ने अपने हॉस्टल के कमरा में पंखे के फंदा लगा लिया. जैसे ही इसकी सूचना अन्य प्रशिक्षु डॉक्टरों को लगी तो उन्होंने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक की इमरजेंसी में पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। बता दे की विजय पिछले दो-तीन माह से पढ़ाई पर कम ध्यान दे रहा था और किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था। विजय ने इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है| मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है मामले में जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

13 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

13 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

14 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 days ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

2 days ago