वृद्धावस्था में होने वाले रोगों की देखभाल तथा प्रशामक देखभाल हेतु 6 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

0
801

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जिला स्तरीय स्वास्थ्य खंडों के प्रशिक्षकों के लिए मानसिक,स्नायु तंत्र एवम नशे संबंधी (MNS) विकार,वृद्धावस्था तथा वृद्धावस्था में होने वाले रोगों की देखभाल तथा प्रशामक देखभाल के लिए 6 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉक्टर नागराज की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें यह प्रशिक्षक ((TOT) खंड स्तरों पर आशा कार्यकर्ताओं को इसके बारे में प्रशिक्षण देंगे । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर ऐसे रोगियों की पहचान CIDT TOOL के माध्यम से करेगी जिसका मतलब है Community Information dectation Tool. जिसमें उन्हें CBAC फॉर्मेट दिया जाएगा जिसके आधार पर बे देखेगी की किसे क्या क्या बीमारियां हैं ।तथा उन्हें आगे स्वास्थ कार्यकर्ता को बताएगी और उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाएं स्पेशलिस्ट डॉक्टर के द्वारा प्रदान की जाएगी। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इसका प्रशिक्षण District ट्रेनर के द्वारा दिया जा रहा है जिसमें निर्मला महंत जनशिक्षा एवम संप्रेषण अधिकारी,तरुणा नेगी FHS,आशा ठाकुर CHO, जीवन चौधरी आशा कोर्डिनेटर हैं।इस अवसर पर ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुरेश, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर उषा शर्मा तथा ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर उषा ठाकुर मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here