कुल्लू :ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित

0
640

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

ज़िला मुख्यालय कुल्लू के परिद्धि गृह में वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।इस बैठक में आगे आने वाले समय में हर बुथ को सुदृढ़ करने के लिए चर्चा हुई । हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि जो बुथ निष्क्रिय चल रहे हैं उनके प्रभारी से चर्चा करने के बाद उन्हें नया स्वरूप दिया जाएगा और नए सदस्य जोड़े जाएंगे और आने वाले समय में हर कार्य बूथ कमेटी को विश्वास में लेकर किए जाएंगे ।और उन कार्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी ।साथ ही बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवाज़ उठाई है कि मंत्रिमंडल में एक मंत्री का पद सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर को दिया जाये और जल्द से जल्द मंत्री बनाकर मंडी संसदीय क्षेत्र को अधिमान दिया जाए ।इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तम शर्मा ,सुरेंद्र कुमार चौधरी ,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेस राम चौधरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं ऑफिस इंचार्ज संजीवधर ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुनाथ शर्मा ,भूपेंद्र शर्मा ,अनिल सूद ,जिला कांग्रेस महासचिव केहर चंद ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ,ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मुकेश कुमार महंत ,एडवोकेट सुनील भारती ,डिंपल तलवार ,बंतों चौधरी नगर परिषद मनोनीत पार्षद ज्ञानचंद ,केशव कुलवी,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here