किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),
कार्यालय अधीक्षक उप-कारागार कल्पा जिला किन्नौर के एक प्रवक्ता ने बताया कि किन्नौर जिला के शारीरिक दक्षता परीक्षा में उर्तीण उम्मीदवारों के लिए कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग हिमाचल प्रदेश में जेल वार्डर पुरुष व महिला के 91 पदों अनुबंध आधार पर भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2024 को राजकीय महाविद्यालय संजौली जिला शिमला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उर्तीण की है वे उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र कारागार विभाग की वैबसाइट “admis.hp.nic.in/hpprisons/” से या अपनी पंजीकृत ई- मेल के द्वारा डाउनलोड कर सकते है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर 12ः00 बजे निर्धारित किया गया है तथा उम्मीदवारों के परीक्षा आरम्भ होने से 2 घण्टे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपने साथ कार्ड बोर्ड व काला एवं नीला बाल पैन साथ लाना सुनिश्चित करे तथा किसी भी जानकारी हेतु दूरभाष नम्बर 0177-2628852 से संपर्क कर सकते है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…