शिमला:कुलदीप सिंह राठौर ने बजट पर निराशा की व्यक्त

0
124

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने देश के 2024 -25 के आम बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा ने यह बजट अपने गठबंधन सहयोगियों को खुश करने व प्रधानमंत्री की कुर्सी पक्की करने के लिये बनाया गया लगता है। उन्होंने कहा है कि बजट पूरी तरह दिशाहीन है जिसमें न तो बढ़ती महंगाई रोकने के कोई उपाय है और न ही बढ़ती बेरोजगारी कम करने की कोई ठोस योजना। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी इस बजट में मोए मजबूत योजना का उल्लेख नही है। कुलदीप सिंह राठौर ने संसद में प्रस्तुत आम बजट को महज आंकड़ो का दस्तावेज बताते हुए कहा है कि इस बजट में हिमाचल प्रदेश की बड़ी अनदेखी की गई है। आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश का बजट में राहत देने का उल्लेख तो किया गया है पर यह स्पष्ट नही है कि यह राहत कितनी व किस रूप में दी जाएगी,जबकि आपदा से प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की विकट आर्थिक स्थिति के चलते प्रदेश को किसी आर्थिक पैकेज की उम्मीद थी,जो धरि की धरी रह गई। प्रदेश के औद्योगिक विकास को भी पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।राठौर ने कहा कि प्रदेश के बागवानों विशेष तौर पर सेब उत्पादकों को इस बजट से घोर निराशा हुई है।उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि विदेश से आने वाले सेब पर आयात शुल्क शत प्रतिशत किया जाएगा पर ऐसा कुछ नही हुआ। इसी तरह किसानों को भी राहत के नाम पर इस बजट में सब्जबाग दिखाने की कोशिश की गई है पर देश के किसान भाजपा की नीति व नियत से भली भांति परिचित है।राठौर ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा का दोहरा चरित्र सबके सामने है। विहार व आंध्रप्रदेश की अपनी सहयोगी सरकारों को खुश करने के लिये इन्हें आर्थिक पैकेज जारी किए गए है जबकि कांग्रेस व गैर भाजपा शासित राज्यों की बजट में पूरी तरह अनदेखी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here