मुख्य समाचार

नाहन:कारागार विभाग में वार्डरों के 91 पदों के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई को

ददाहू(हेमंत चौहान/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधारात्मक सेवायें विभाग में पुरूष एवं महिला वार्डर के 91 पदों की अनुबंध भर्ती हेतु 28 जुलाई 2024 को लिखित परीक्षायें आयोजित की जायेंगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिये यह परीक्षायें शिमला, मंडी और धर्मशाला में आयोजित की जा रही हैं।अधीक्षक आदर्श केन्द्रीय कारागार नाहन ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जिला शिमला, सोलन, सिरमौर तथा किन्नौर जिला के अभ्यर्थियों के लिए 28 जुलाई को लिखित परीक्षा राजकीय महाविद्यालय संजौली, शिमला में आयोजित की जायेगी। मंडी, कुल्लू, बिलासपुर तथा हमीरपुर जिला के अभ्यर्थियों के लिए 28 जुलाई को बल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में तथा जिला कांगड़ा, चंबा और ऊना जिला के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला जिला कांगड़ा में 28 जुलाई को आयोजित की जायेंगीउन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपने-अपने एडमिट कार्ड कारागार विभाग की वैबसाईट से डाऊन लोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये अभ्यर्थी दूरभाष न. 0177-2628852 पर संपर्क कर सकते हैं।.0.

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

10 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

23 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

23 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago