मुख्य समाचार

कुल्लू : भुंतर प्रेस क्लब की सभी औपचारिकताएं पूरी ,अब शीघ्र निर्माण की उम्मीद

कुल्लू(पूजा ठाकुर /संवाददाता),

प्रेस क्लब भुंतर की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई है और अब शीघ्र निर्माण की उम्मीद है। यह बात जिला प्रेस क्लब के प्रधान धनेश गौतम व भुंतर प्रेस क्लब के प्रधान मेघ सिंह कश्यप ने सामूहिक बयान में कही। इस दोरान उनके साथ भुंतर प्रेस क्लब के चीफ पेटन एसएस कुमार, चेयरमैन संदीप काचरू, वाइस चेयरमैन पंकज हांडा, मुख्य सलाहकारजय देव विद्रोही , सलाहकार गणेश गनी, उपाध्यक्ष गर्ग, महासचिव मनीष कौंडल, कोषाध्यक्ष दीप लखन पाल, अंजना, सदस्य , देवेंद्र आदि भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू प्रेस क्लब भवन के बाद भुंतर में आलीशान प्रेस क्लब भवन प्रस्तावित है इसकी सारी सरकारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। अब शीघ्र इसके निर्माण की योजना है ताकि स्थानीय पत्रकारों के अलावा बाहर से आने बाले मेहमान पत्रकारों को यहां पर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस प्रेस क्लब को आदर्श प्रेस क्लब बनाने की योजना है। भुंतर प्रेस क्लब के सदस्य हमेशा जिला की भांति लेखनी के साथ-साथ समाजसेवा व पर्यावरण के क्षेत्र में आगे रहते हैं। इसलिए समाज के लिए यह प्रेस क्लब एक प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने इस कार्य के सहयोग के लिए सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

5 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

18 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

22 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

1 day ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago