सिरमौर में जुलाई माह में डेंगु के 53 मामले आये सामने

नाहन (हेमंत चौहान),

नाहन क्षेत्र में बढ़ते डेंगु के मामलों पर नियंत्रण पाने और आमजन को डेंगु से रोकथाम हेतु जागरूक करने के उददेश्य से आज सोमवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपायुक्त कार्यालय मे आयोजित की गई। उपायुक्त सुमित खिमटा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नाहन नगर परिषद को शहर में डेंगू मच्छरों पर नियंत्रण के लिए नियमित फोगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पावंटा तथा अन्य शहरी क्षेत्रों में भी फोगिंग करने के लिए नगर निकाय संस्थाओं को निर्देश दिए। सुमित खिमटा ने बताया कि डंेगू आम तौर पर जुलाई से नवम्बर के बीच तेजी से फैलता है। उन्होंने बताया कि इस साल जुलाई माह में डंेगू के कुल 53 मामले सामने आये हैं जबकि वर्ष 2022 में जिला में 852 मामले और वर्ष 2023 में 1044 डेंगू के मामला दर्ज हुये थे।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए सभी नागरिकों से आहवान किया कि सप्ताह में एक बार विशेषकर रविवार को ‘ड्राई डे’ के रूप में आयोजित करें। इस दिन घर आंगन में खाली बर्तनों, फलावर पॉट, टायर व अन्य जल संग्रहित होने वाले खूले स्थलों को सूखा रखें तथा उसकी साफ सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि हम सप्ताह में एक बार सभी खुले बर्तनों व अन्य स्थलों को साफ करें तो डेंगू का मच्छर जो कि सात-आठ दिन का समय पानी में पनपने में लगाता है, इसके सर्कल को तोड़ा जा सकता है।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने शिक्षा विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए जिला के सभी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रार्थना सभाओं तथा अन्य अवसर पर स्वच्छता और डेंगु के बारे में जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल के साथ ही अपने घरों को भी स्वच्छ रखने के बारे में जागरूक किया जाये।
पंचायती राज, स्वयं सहायता समूह और नव युवक मंडल भी हों जागरूक
सुमित खिमटा ने पंचायत राज संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों और नव युवक मंडलों से भी डेंगू की रोकथाम के लिए कार्य करने का आवान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी को मिलकर डेंगु से बचाव के लिए मिलजुलकर कार्य करना चाहिए।

उपायुक्त ने नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला जहां पर सर्वाधिक डेंगू के मामले संज्ञान में आये हैं, स्वच्छता अभियान चलाने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अमरपुर मोहल्ला में स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने अमरपुर मोहल्ला में तुरंत फोगिंग आरम्भ करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने शहर के अन्य क्षेत्रों में भी नियमित फोगिंग करने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने बैठक का संचालन करते हुए डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न उपायों और विभागीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा विभाग, बाल विकास तथा अन्य सभी सम्बन्धित विभागों से डेंगू की रोकथाम के लिए अपना सहयोग देने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. विनोद संगल ने पीपीटी के माध्यम से डेंगू की रोकथाम और जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, मेडिकल सुप्रीडेंट मेडिकल कॉलेज नाहन अमिताभ जैन, डाईट, शिक्षा, स्वास्थ्य और जलशक्ति विभाग के अलावा रोटरी क्लब के सदस्य मनीष जैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

16 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago