कुल्लू (पूजा ठाकुर),
जिला कुल्लू मुख्यालय के बाम तट स्थित लगते गांव तराकड़ा के महिला मण्डल की सदस्यों ने गांव तथा एनएच के आसपास लगती क्षेत्र में सफाई अभियान का शुभारंभ किया किया। यह जानकारी ज्योति सहायता समूह तराकड़ा की प्रधान मीना ने दी। ज्योति सहायता समूह तराकड़ा की प्रधान मीना ने बताया कि उनका गांव फोरलेन हाइवे के साथ लगता है, जिस कारण गाड़ियों की आवाजाही होने से लोग सड़क पर ही कूड़ा-कर्कट फैंकते हैं। काफी समय से सफाई न हो पाने के कारण फोरलेन के दोनों और कूड़े के ढेर लगे हैं, इससे यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर ग्रहण-सा लग गया है। इसलिए महिला मण्डल समय-समय पर सफाई अभियान को अंजाम देता रहता है। उन्होंने कहा कि महिला मण्डल की प्रत्येक सदस्य सफाई तथा स्वास्थ्य को लेकर सजग हैं, इसलिए उनका महिला मण्डल तराकड़ा ही नहीं बल्कि पूरे बाम तक (जिया से लेकर रामशिला तक) की सफाई करेगा। इस अभियान में उनका महिला मण्डल अन्य महिला मण्डलों को भी जोड़ने का प्रयास करेगा। इस दौरान महिला मण्डल की सदस्यों में लता देवी, उषा देवी, टीना, किरना, पूनम, चम्पा, इंद्रा देवी व कुब्ज़ा देवी भी मौजूद थीं।

