कुल्लू : उपायुक्त कुल्लू ने किया रोटरी आई हॉस्पिटल के नये भवन का शुभारंभ

0
942

कुल्लू (पूजा ठाकुर/संवाददाता),

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने रोटरी आई हॉस्पिटल बजौरा के नये भवन का शुभारंभ किया l इस अवसर पर उपायुक्त ने रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की l कहा कि रोटरी आई हॉस्पिटल पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है l इसी कड़ी में आम जनमानस के लिए नई सुविधाओं से लैस नये भवन में स्थानांतरित किया जाना अति सराहनीय कदम है l जिससे ज़रूरतमंद लोगों को कम खर्चे पर आँखों के इलाज की सुविधा मिलेगी l इस अवसर पर हॉस्पिटल के चेयरमैन रोटेरियन विकास कुमार,रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष रोटेरियन अंशुल पराशर व गवर्निंग बॉडी के सभी सदस्य रोटरी फाउंडर मेम्बर रोटेरियन वी०के०कपूर, रोटेरियन इंदीवर मेहता,रोटेरियन राजीव के०सिंह, रोटेरियन नवीन सोनी, रोटेरियन राजेश सूद, रोटेरियन अमन भल्ला, विशेषज्ञ डाक्टर सोनम छेरिंग, डॉक्टर परिमल अफ़ीनवाला, हॉस्पिटल स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे l आँखों के विशेषज्ञ डाक्टर परिमल ने कहा कि रोटरी आई हॉस्पिटल बजौरा में आँखो के रेटिना स्कैन मशीन (NIDEC)जापान से आयात की है जिसकी सुविधा बहुत ही कम क़ीमत में रोटरी हॉस्पिटल बजौरा में उपलब्ध है l कहा कि इसके इलावा इलाक़े के लिये की सुविधा भी बहुत ही कम क़ीमत में उपलब्ध की जा रही है l जिसके लिये लोगों को मारंडा,पी जी आई चंडीगढ़ जाना पड़ता था l पर ये सुविधा अब रोटरी आई हॉस्पिटल में कम क़ीमत पर उपलब्ध है l रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन विकास कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी इसका फ़ायदा उठाएँ l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here