राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धारयार के 11वीं कक्षा के दो छात्र आर्यन व नितेश। जिसमें आर्यन का चयन वाणिज्य में नवोदय विद्यालय पेखुबेला (ऊना) के लिए हुआ है तथा नितेश का चयन साई हॉस्टल बिलासपुर में हैंडबॉल के लिए हुआ है। पाठशाल के राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों ही छात्र मेहनती, लगनशील व आज्ञाकारी है। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले दोनों छात्र से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। दोनों छात्र के अभिभावक नितेश के माता श्रीमती प्रोमिला शर्मा व अनिल कांत तथा आर्यन के माता कमलेश व पिता कमल राज उनके इस उपलब्धि से बहुत खुश है। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुषमा लता, प्रवक्ता अंग्रेजी अरुण शर्मा, डीपीई पवन भंडारी व अन्य शिक्षकों का मानना है कि दोनों ही छात्र बहुत ही मेहनती व आज्ञाकारी है, सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

