मुख्य समाचार

शिमला : जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक तिमाही में ईवीएम वेयरहाउस को खोलकर उसके अन्दर की स्थिति का जायजा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि ईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण में सभी चीजें व्यवस्थित पाई गई। इस मौके पर तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा सहित इंडियन नेशनल कांग्रेस से रमेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से आयुष तथा निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाता है, जिसमें ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस गार्द, डयूटी रजिस्टर, अग्निशामक यंत्रों, सीसीटीवी कैमरा, बिजली व्यवस्था सहित अन्य चीजों की जांच की जाती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

11 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

24 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

1 day ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

1 day ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago