मुख्य समाचार

किसान-बागबान अपने उत्पाद बेचने के बाद आढ़तियों से आर फॉर्म जरूर लें:शगुन सूद

कुल्लू, (पूजा ठाकुर),

राष्ट्रीय कृषि बाजार के अंतर्गत किसान प्रशिक्षण शिविर का एक दिवसीय आयोजन हुआ। यह आयोजन तहसील आनी की ग्राम पंचायत नमहोग में आयोजित हुआ। एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति द्वारा करवाया गया जिसमें कृषि विकास अधिकारी आनी उद्यान विभाग अधिकारी आनी द्वारा भाग लिया गया और किसानों को अपनी कृषि उपज को बेचने हेतु सुझाव दिया गया। किस तरह से किसान अपनी कृषि उपज फल सेब, सब्जी को बेचें और अपनी कृषि उपज बेचने के बाद आर फॉर्म को लेना जरूरी समझे ताकि किसी भी आढती के द्वारा किसी किसान बागवान के साथ धोखाधड़ी न हो। इस अवसर पर एपीएमसी कुल्लू-एवं लाहुल-स्पीति की सचिव शगुन सूद ने किसान-बागबानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी आप अपने उत्पाद सब्जी मंडी में बेचते हैं तो आढ़तियों से आर फार्म लेना न भूलें। आर फॉर्म लेना किसान-बागबानों का अधिकार है और विभाग ने हर आढ़ती को यह उपलब्ध करवाए होते हैं। आर फार्म से पता चलता है कि आढ़ती ने आपसे रेट में हेराफेरी तो नहीं की है। जो रेट आपके उत्पाद का लगाया है वह आर फॉर्म में अंकित करना होता है। यदि आप आर फार्म नहीं लेते हैं तो आढ़ती आपसे हेरा फेरी कर सकते हैं। आढ़ती आपको आपके उत्पाद का दाम कम दे सकते हैं और आर फार्म में अधिक लिख सकते हैं। स्थानीय प्रधान उर्मिला व एपीएमसी के डीआर ठाकुर द्वारा भी इस एक दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago