धरोटी स्कूल की छात्रा विपाशा शर्मा का चयन खेल छात्रावास बिलासपुर के लिए हुआ

0
2138

राजगढ़(निशेष शर्मा /संवाददाता),

राजगढ़ उप मंडल के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय धरोटी की छात्रा का चयन खेल छात्रावास बिलासपुर के लिए हुआ है राजकीय उच्च विद्यालय धरोटी की नौवी कक्षा की छात्रा बिपाशा शर्मा का चयन खेल छात्रावास बिलासपुर के लिए हुआ बिपाशा शर्मा ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया बल्कि राजगढ़ के धरोटी क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है बिपाशा शर्मा कोठिया जाजर गांव की रहने वाली है इसके माता-पिता एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं पिता वीरेंद्र शर्मा किसान है और माता अर्चना शर्मा गृहणी है बिपाशा शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अध्यापकों व शारीरिक शिक्षक देवेंद्र सिंह व अपने माता-पिता को दिया है वहीं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस विद्यालय से खेल छात्रावास के लिए पहली बार किसी का चयन हुआ है और यह इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है स्कूल की मुख्य अध्यापिका प्रभा किरण ने इस सफलता के लिए सभी अध्यापक वर्ग व छात्रा उनके माता-पिता को बधाई दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here