खेल कूद प्रतियोगिता में डी ए वी स्कूल सराहां ने एथेलेटिक्स में किया 36 मेडल पर कब्जा।

0
816

सराहा (अशोक चौहान/संवाददाता),

डी ए वी स्पोर्ट्स कलस्टर -5 खेल कूद प्रतियोगिता में डी ए वी स्कूल सराहां ने एथेएथेलेटिक्स में U -14, U- 17 ,U- 19 वर्ग में प्राप्त किए 36 मेडल। इसमें 11 गोल्ड, 21 सिल्वर, और 4 ब्रॉन्ज मेडल हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन एम आर ए डी ए वी सोलन में दिनांक 30 जून 2024 को हुआ था । जहां पर सिरमौर व सोलन जिला के सभी डी ए वी स्कूलों ने भाग लिया। इस में रिले रेस, रेस, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, हाई, जंप विभिन्न प्रतियोगिता हुई। इसमें अक्षित, खुशबू, अभय, आरुषि, समृधि, वैष्णवी, आदि ने 11 डोल्ड पदक अपने नाम किए। वहीं आरुषि, स्नेहा, ऋषभ अभय काव्यम, आदित्य, पियूष, सोनिक श्रेय,आरव, दिक्षित, अक्षित, सभी ने 21 सिल्वर पदकों पर अपना कब्ज़ा जमाया। ऋषभ, उज्ज्वल अमन,आरव, ने 4 ब्राउंज पदक अपने नाम किए। इस वर्ग में 17 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।जो की स्कूल के लिए गौरव की बात है। विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर स्कूल में खुशी का माहोल है।स्कूल के प्रबंधक मिस्टर विशाल पुंडीर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अभी तो यह एक शुरूवात हैं। हमारा उदेश्य नैशनल तक जाना हैं। मुझे आशा नही बल्कि पुरा विश्वास है कि आप सब अपने इसी जजबे और मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे । जिसके लिए सभी जीतोड़ मेहनत करेंगे । स्कूल के प्रबंधक Mr.विशाल पुंडीर ने सभी बच्चों को,सभी अध्यापक वर्ग को और सभी अभिवावक को बहुत बहुत बधाई दी तथा साथ ही उनको आने वाली प्रतियोगिता के लिए  शुभकामनाए दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here