सिरमौर : पूर्व कांग्रेस युवा अध्यक्ष ठाकुर विवेक चौहान व कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

0
814

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी की अध्यक्षता में नई दिल्ली भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास श्री निवास की उपस्थिति में ठाकुर विवेक चौहान व युवा कार्यकर्ताओं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए | भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय नई दिल्ली से बातचीत करते हुए ठाकुर विवेक चौहान, नितेश ठाकुर, विनीत वर्मा, जितेंद्र ठाकुर ने प्रेस को ब्यान देते हुए अवगत करवाया है कि हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री निवास द्वारा मान सम्मान मिलने पर जो घर वापसी हुई है उसके लिए ठाकुर विवेक चौहान व सहयोगी साथियों ने प्रदेश नेतृत्व तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया | ठाकुर विवेक चौहान ने बताया कि मेरे युवा कांग्रेस नेतृत्व में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र अपितु जिला सिरमौर के युवा साथी कांग्रेस पार्टी में घर वापसी पूरे दलबल के साथ होगी | ठाकुर विवेक चौहान ने भारतीय कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रभारी राजीव शुक्ला, जननायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षता रानी प्रतिभा सिंह, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लावारू, श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष निगम भंडारी प्रदेश युवा कांग्रेस पार्टी के प्रभारी विनीत कंबोज प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और कनिष्ठपदाधिकारी का आभार व्यक्त किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here