शलाना में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एक दिवसीय शिविर आयोजित

0
909

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजगढ़ के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत घर शलाना में किया गया | इस शिविर में उपस्थित सदस्यों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर विनय ने गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की | बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं कि जानकारी प्रदान की | इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग से डॉक्टर अनु मलिक महिला एवं बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार विमलेश शर्मा सतिंदर कौर कृष्ण चौहान प्रमिला शर्मा सुरक्षा शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही | इस अवसर पर 6 बेटियों को सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here