मुख्य समाचार

सोलन : ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. की द्वितीय स्तरीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न

सोलन(ब्यूरो रिपोर्ट),

51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के दृष्टिगत सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. वेद पति मिश्र की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में स्थित एन.आई.सी. सभागार में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) मशीनों की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में द्वितीय स्तरीय रैंडमाइजेशन की गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्ध बैलेट यूनिट (बीयू)-169, कन्ट्रोल यूनिट (सीयू)-169 तथा वी.वी.पैट.-181 मशीनों को मतदान केन्द्रों को आबंटित करने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ रैंडमाइजेशन सम्पन्न की गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. अतिरिक्त संख्या में रखी जानी अनिवार्य हैं ताकि मतदान के दौरान इनमें कोई खराबी आने पर तुरंत दूसरी ई.वी.एम. से बदली जा सके। 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 121 मतदान केन्द्रों के लिए 169 बीयू, 169 सीयू तथा 181 वी.वी.पैट उपलब्ध हैं। इस अवसर पर ज़िला के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट. के रैंडमाइजेशन की एक-एक सत्यापित प्रति भी उपलब्ध करवाई गई। द्वितीय स्तरीय रैंडमाईजेशन में अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर व संधीरा सीनू सिंह, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकांत शर्मा उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago