मुख्य समाचार

शिमला : दृष्टिबाधितों की मांगों को पूर्ण करने के किए जाएंगे प्रयास -मोहन लाल ब्राकटा

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

हेलन केलर की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शिमला द्वारा निदेशालय बागवानी विभाग के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य संसदीय सचिव कानून, संसदीय मामले एवं बागवानी विभाग मोहन लाल ब्राकटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मोहन लाल ब्राकटा ने कहा कि हेलन केलर का जन्म दिवस प्रत्येक वर्ष 27 जून को मनाया जाता है। इस दिन हेलेन केलर के उल्लेखनीय जीवन का सम्मान किया जाता है। दृष्टिहीन और बधिर होने की चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने एक प्रसिद्ध लेखिका, कार्यकर्ता और वक्ता बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार हमेशा ही दृष्टिबाधितों के हकों की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि आज संघ से उनकी विभिन्न मांगे प्राप्त हुई हैं, जिसमें बैकलॉग के माध्यम से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों को स्पेशल ड्राइव के माध्यम से भरा जाए। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु 58 से बढ़ाकर 60 किया जाए तथा दृष्टि बाधितों को बेरोजगारी भत्ता एवं पेंशन में बढ़ोतरी आदि मांगे शामिल है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह सभी मांगों का समर्थन करते है तथा उनको पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अवश्य रूप से बात कर पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। मोहन लाल ब्राकटा ने संघ सदस्यों को हेलन केलर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्य संसदीय सचिव ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। संघ महासचिव देवाचंद नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा संघ की मांगों को उनके समक्ष रखा। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक बागवानी हेम चंद शर्मा, उप निदेशक सूचना कर्म सिंह वर्मा, संघ की अध्यक्षा निशा ठाकुर, समाजसेवी संजीव सुंगटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप लाल मेहता, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, संयुक्त सचिव पंकज गर्ग, अजीत चौहान, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago