कुल्लू: (पूजा ठाकुर/ संवाददाता),
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में एक हादसा पेश आया है, जहाँ एक पर्यटक महिला फोटो खेंचते हुए पार्वती नदी में गिर गई। इस हादसे के बाद से महिला लापता है । लापता पर्यटक महिला की पहचान कविता(31) पत्नी अजय निवासी झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर महिला की तलाश कर ही है। जानकारी के अनुसार , मणिकर्ण के कटागला में हरियाणा का एक दंपती बुधवार देर शाम नदी किनारे फोटो शूट कर रहा था। इस दौरान अचानक ही महिला का पांव फिसल गया और वह उफनती पार्वती नदी में जा गिरी। नदी में गिरने के बाद से ही महिला लापता है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…