मुख्य समाचार

हमीरपुर : निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक से सीधे कर सकते हैं शिकायत

हमीरपुर(ब्यूरो रिपोर्ट),

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कड़ी नजर रख रहा है। इसके लिए आयोग ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन या चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के मोबाइल नंबर 93172-83159 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सामान्य पर्यवेक्षक चंद्रभूषण त्रिपाठी सर्किट हाउस हमीरपुर के कमरा नंबर 11 में ठहरे हैं। कोई भी व्यक्ति सुबह 10 से 11 बजे तक उनसे स्वयं मिलकर भी शिकायत कर सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago