शिमला : शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

0
489

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट ),
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शिमला जिला के जुब्बल क्षेत्र के कुड्डू के समीप चैड़ी कैंची में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना में चार लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। घायलों का नागरिक अस्पताल रोहड़ू में उपचार चल रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना दुःखद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here