मुख्य समाचार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष बैठक, स्नो लैंड स्काऊट्स ने की रोमांचक साहसिक गतिविधियाँ

मनाली(रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

डॉ लाल सिंह उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के आदेशानुसार ज़िला कुल्लू के विभिन्न स्थानों से आए युवा साथियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में एक विशेष बैठक की गई जिसमें बताया गया कि जिला के हर ब्लॉक में आयुष विभाग द्वारा योग दिवस मनाने हेतु अलग अलग स्थानों को चिह्नित किया है जहां पर आस पास के सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों को शामिल किया जाएगा ।इसके साथ ही सभी को प्रीवार सहित योगा करने का आह्वान किया है । इसी के साथ स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप, कुल्लू के रोवर्स तथा रेंजर्स ने झिड़ी, कुल्लू में रूपी हिमालयन एडवेंचर द्वारा आयोजित एक दिवसीय शिविर में विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों में रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, जुमारिंग और नदी पार करना शामिल था।इस गतिविधि शिविर में इनके साथ बीजू हिमडल (रोवर स्काउट लीडर, स्नो लैंड स्काउट्स और गाइड्स ओपन ग्रुप) और राज सिंघानिया (उपाध्यक्ष, टीम सहभागिता) ने भी भाग लिया।गतिविधियों का प्रदर्शन और संचालन रूपी हिमालयन एडवेंचर के संचालक पुरन, सहायक रोवर स्काउट लीडर और तेज सिंह, वरिष्ठ रोवर द्वारा किया गया। कुल्लू जिला प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील होने के कारण, इन कौशलों का ज्ञान आपात स्थितियों के दौरान लाभदायक साबित हो सकता है। रोवर्स और रेंजर्स ने भारी प्रवाह वाली नदी और जलधारा को पार करना, गिरने से किसी को बचाने के लिए चट्टानों के माध्यम से चढ़ना सीखा। इस शिविर के दौरान स्नो लैंड स्काऊट्स एवं गाइड्स ओपन ग्रुप के साथ टीम सहभागिता के सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago