निर्माण कार्य से पीडब्ल्यूडी कार्यालय टूटु से टूटु बाजार तक की सड़क रहेगी बंद

0
389

टायरिंग कार्य के चलते नवबहार से रामचन्द्रा एवं शैलेट डे से यूएस क्लब सड़क रहेगी बंद

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग कर आदेश जारी करते हुए बताया कि नाली निकासी निर्माण कार्य के चलते लोक निर्माण विभाग कार्यालय टूटु के नीचे से टूटु बाजार तक की सड़क को 14 जून, 2024 को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के लिए बंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय सार्वजनिक सुविधा एवं सुरक्षा के हित में लिया गया है। जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग कर आदेश जारी करते हुए बताया कि टायरिंग कार्य के चलते 13 जून से 17 जून, 2024 तक नवबहार से राम चन्द्रा चैक सड़क तथा शैलेट डे से यूएस क्लब सड़क बंद रहेगी। यह सड़के आपातकालीन एवं न्यायधीशों के वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के लिए प्रत्येक दिन प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रख कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here