शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
लोकसभा आम चुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों को वापस लेने की अवधि के समाप्त होने के साथ ही अब 4-शिमला संसदीय क्षेत्र से 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं, जबकि 2 उम्मीदवारों ने बीते कल अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। रिटर्निंग अधिकारी, 4-शिमला (अ.जा) संसदीय क्षेत्र, अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता कांग्रेस के उम्मीदवार रोबट कुमार, निवासी गाँव ढबलोग डाकघर ममलीग तहसील कण्डाघाट जिला सोलन तथा निर्दलीय उम्मीदवार कुंदन लाल कश्यप, निवासी गांव बगोटी, डाकघर बड़ोग, तहसील ठियोग, जिला शिमला ने अपना नामांकन वापस लिया है। उन्होंने बताया कि अब चुनाव मैदान में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार मंगेट, इंडियन नेशनल कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी, भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार रह गए हैं।
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…
निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…
जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…