मुख्य समाचार

भरमौर विधानसभा के अंतर्गत पूलन पंचायत में लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

भरमौर (महिंद्र पटियाल),
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को पूलन पंचायत में स्वीप नोडल अधिकारी स्वरूप कुमार ने स्वीप का लक्ष्य शत-प्रतिशत मतदान को लेकर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय मतदाताओं को सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान के महत्व को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी । उन्होंने महिलाओं युवाओ और बुजुर्गों को वोटिंग के लिए प्रेरित किया तथा उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए लोकसभा चुनाव 1 जून 2024 को मतदान करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में आप सभी बढ़ चढ़ कर भाग ले तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। इस मौके पर उपस्थित सभी स्थानीय लोगों ने मतदाता हस्ताक्षर करके मतदान के साथ लोकतंत्र की मजबूती में अपने योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मतदान करने की शपथ भी ली । इस दौरान क्षेत्र समन्वयक संजय कुमार, पंचायत सचिव, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्थानीय लोगो ने भाग लिया |

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

3 minutes ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

13 minutes ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

3 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

9 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

9 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

10 hours ago