मुख्य समाचार

प्राथमिक शिक्षा खंड सोलन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सोलन (कमलजीत),

आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्राथमिक शिक्षा खंड सोलन में प्राथमिक शिक्षकों को विशेष रूप से कक्षा प्रथम व कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए और कौशल क्षमता बढ़ाने हेतु दो दिवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का शुभारम्भ आज किया गया | इस प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए अध्यापकों को विशेष तकनीकों को सिखाना है, ताकि सरकारी पाठशाला में पढ़ाई कर रहे छात्रों को निजी पाठशालाओं के तर्ज पर शिक्षा ग्रहण करने का शुभ अवसर प्राप्त हो सके | इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन डॉo जगदीश चंद्र नेगी द्वारा किया गया | इस विशेष अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राज कुमार पराशर, मोहित व डाइट से प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नीलम परिहार पर्यवेक्षक व राजेश शर्मा खंड पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे | खंड शिक्षा अधिकारी हरी राम चंदेल द्वारा बताया गया कि अंग्रेजी माध्यम को पाठशालाओं में लागू करने से सरकारी स्कूलों के नामांकन में भी वृद्धि होगी | इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अंग्रेजी विषय के लिए दिलीप सिंह वर्मा प्रवक्ता अंग्रेजी, गणित के लिए प्रवक्ता अंजलि सूद व कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक शशि पाल शर्मा ने सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया |इस सत्र से सभी पाठशालाओं में अंग्रेजी माध्यम के लागू होने से एकरूपता व समता का आएगी | सभी अध्यापकों द्वारा विभाग की ओर से इस विशेष शुरुआत का स्वागत किया और बताया कि इस ट्रेनिंग में हमने अनुभवात्मक गतिविधियों व खेल गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण की बहुत सी नई गतिविधियों व नवाचारों को जाना, जिन्हे हम अपने स्कूलों में छात्रों के साथ प्रभावी तरीके से प्रयोग करेंगे |

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

58 minutes ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

8 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

8 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

8 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

8 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

9 hours ago