मुख्य समाचार

सायरी में मतदाता जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

सोलन (कमलजीत, संवाददाता),

कण्डाघाट उपमण्डल के सायरी में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | जिसकी अध्यक्षता उप निदेशक (उच्चतर शिक्षा) सोलन डॉ. जगदीश चंद नेगी ने की | डॉ. जगदीश नेगी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापक अभिभावक संघ के सदस्यों, पंचायत के प्रतिनिधियों तथा उपस्थित स्टाफ से आग्रह किया कि वे अपने आस-पास के पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि लोकतंत्र को और मज़बूत बनाया जा सके | स्वीप नोडल अधिकारी राजेश ठाकुर व हेमेंद्र शर्मा ने प्रथम अप्रैल, 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप तथा बूथ स्तर अधिकारी के माध्यम से अपना मतदाता पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया के बारे विस्तृत जानकारी दी | उन्होंने मतदान केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं जैसे व्हील चेयर, कतार रहित मतदान, रैम्प इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी की प्राचार्य इंदु शर्मा ने निर्वाचन विभाग की तरफ से आई टीम का स्वागत किया | विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर मतदान जागरूकता के पर आधारित एक समूह गान, कविता व भाषण के माध्यम से मतदान का संदेश दिया | इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित स्टाफ सदस्य, अध्यापक अभिभावक संघ के सदस्य तथा पंचायत प्रतिनिधि व लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago