राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांसू में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मनाया

0
598

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

किन्नौर जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांसू में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मनाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रुप में नीम छेरिंग, ग्राम पंचायत प्रधान बीरबल लॉक्टस, शशि कांत तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांसू के मुख्याध्यापक सुमित कुमार मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को शुरू करने से पहले दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा विद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठन इंटर हाउस प्रश्ननोत्री प्रतियोगिता, साइंस मॉडल, पोइम, एस्से राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान साइंस मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें छात्र छात्राओं ने साइंस के अलग अलग मॉडल बना कर उसे मुख्यातिथि को उसके बारे विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें फिल्मी, पहाड़ी लोक नृत्य तथा किन्नौर लोक नृत्य का आयोजन किया गया। बता दे कि इस प्रतियोगिताओं में प्रथम, दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं, एसएमसी प्रधान शंकर देवी तथा एसएमसी के सभी सदस्यों, सहित अभिभावक भी मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here