शिमला : राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों सहित विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

0
622

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी तथा अन्य अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संकट मोचन मंदिर और तारा देवी मंदिर का दौरा किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 04 से 08 मई तक का शिमला का प्रस्तावित दौरे है और इस दौरान वह शिमला के विभिन्न स्थानों पर जाएँगी। इस दौरान उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here