मुख्य समाचार

सोलन : गुग्गाघाट विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुग्गाघाट में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक उच्चतर शिक्षा सोलन डॉ. जगदीश नेगी ने की | डॉ. जगदीश नेगी द्वारा उपस्थित जनों को मतदान के लिए जागरूक किया गया तथा एक-एक मत का महत्व समझाया गया | उन्होंने इस मौके पर करना है मतदान हमें तो करना है मतदान’ गीत के माध्यम से युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया | इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी हेमेंद्र शर्मा द्वारा 18 वर्ष की अधिक आयु के युवाओं की मतदाता पहचान पत्र बनाने एवं मतदान केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने मतदान दिवस वाले दिन मतदान अवश्य करने बारे भी शपथ दिलाई गई नोडल अधिकारी द्वारा 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को फॉर्म 12डी भरने बारे भी अवगत करवाया गया | उप जिला शिक्षा अधिकारी सोलन डॉ. राजकुमार पराशर द्वारा भी उपस्थित जनों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया | इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्य मीना वर्मा, स्टाफ, बी.एड प्रशिक्षु, एस.एम.सी. के प्रधान एवं सदस्य व लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago