मुख्य समाचार

सिरमौर : 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित होगी ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’- सुमित खिमटा

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में आगामी 21 नवम्बर से 29 नवम्बर 2023 तक ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आयोजित की जायेगी। संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में पंचायत स्तर पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसके अलावा इस यात्रा के दौरान केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के अनुभवों को भी सांझा किया जायेगा। उपायुक्त आज शुक्रवार को नाहन में विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने बताया संकल्प यात्रा के दौरान सभी विकास खंडों की दो-दो पंचायतों संकल्प यात्रा आयोजित की जायेगी। इस आयोजन में पंचायती राज संस्थानों, आशा वर्करों तथा स्वयं सहायता समूहों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला में संचालित सभी केन्द्र प्रायोजित योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी इस यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को प्रदान की जायेगी। उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा की विस्तार से जानकारी प्रदान की एसडीएम पच्छाद डा. संजीव धीमान, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक, उप निदेशक कृषि डा. राजेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डा. विजय हमलाल के अलावा जल शक्ति, पशुपालन, शिक्षा तथा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago