सिरमौर : जिला के 259 पंचायतों में चलाये जा रहे हैं मतदाता जागरूकताा अभियान

0
1079

नाहन(ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला के 259 पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। स्वीप गतिविधियों के तहत चलाये जा रहे इन कार्यक्रमों में आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि मतदान प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी ममता नेगी ने बैठक का संचालन करते हुए एमसीएमसी के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, एसडीएम नाहन सलीम आजम, तहसीदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर के अलावा एमसीएमसी के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। एमसीएमसी बैठक की विशेषता यह रही कि इसमें राजनैतिक दलों और मीडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में दोनों पक्षों से भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन करने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here