शिमला : जो संस्कृत हितैषी नहीं उसको न वोट न सपोट : आचार्य मदन शांडिल्य

0
3061

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

संस्कृत एवं संस्कृति संरक्षण संघ के अध्यक्ष आचार्य मदन शांडिल्य ने शिमला में पूरे हिमाचल से आए शास्त्रियों के साथ एक बैठक की। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जो सरकार संस्कृत एवं शास्त्रीयो की हितेषी नहीं है। उनको ना वोट देंगे और ना ही उनकी सपोट करेंगे। शास्त्री वर्ग पूरे हिमाचल में अपनी पैठ बनाए हुए हैं। और यह संस्कृत एवं संस्कृति संरक्षण संघ न केवल शास्त्रियों का ही है। बल्कि जो भी संस्कृत प्रेमी है। वह इसके साथ जुड़े हुए हैं। उन सबका संघ है और पूरा समाज भी शास्त्रियों के साथ जुड़ा हुआ है। इस बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि जो सरकार शास्त्री विरोधी है उनको सता आसीन होने नहीं देंगे। क्योंकि जो संस्कृति एवं शास्त्री वर्ग का नहीं हुआ वह हमारे बारे में और बेरोजगारों के बारे में क्या सोचेगा । कांग्रेस ने पहले ही शास्त्री वर्ग पर अन चाहे नियम थोप कर शास्त्रियों को आहत किया है। और वही अब यह सरकार संस्कृत को प्राइमरी कक्षा में बंद करने जा रही है। तो इससे इनकी मनसा स्पष्ट होती है। कि यह संस्कृत के विरोधी है। जिस भाषा को हमारे देश में ही नहीं, बल्कि अन्य विदेशों में भी माना जाता है। उस संस्कृत भाषा को यह सरकार बंद करना चाहती है ।अतः पूरे संघ ने यह निर्णय लिया कि इन आने वाले लोकसभा और दूसरे चुनाव में शास्त्री वर्ग ही नहीं बल्कि शास्त्री वर्ग से जुड़ा हुआ प्रत्येक व्यक्ति उस सरकार का विरोध करेगा । जो हमारे हित में नहीं सोच रही है और हमें गुमराह कर रही है और दर दर की ठोकने खाने के लिए मजबूर कर रही है । यह विरोध पूरे हिमाचल में एक साथ और पूरे जोर-जोर से किया जाएगा। इस बैठक में पूरे हिमाचल प्रदेश से समस्त शास्त्री वर्ग अन्य संस्कृत प्रेमी जुड़े हुए है । जिनमें अध्यक्ष आचार्य मदन शांडिल्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित कुमार, प्रदेश सह सचिव छोटा राम, प्रदेश उपाध्यक्ष केशवानंद, उपाध्यक्ष नितिन, प्रदेश महासचिव अरुण पुरोहित, प्रदेश महामंत्री हेमंत शर्मा, प्रदेश मुख्य सलाहकार राज कुमार गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम, प्रदेश समन्वयक अरुण कुमार, प्रदेश प्रचार मंत्री संतोष कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार गर्ग, कुशुम,अनीता, मोनिका, रीता, नीता, मंजू सेन तथा अन्य बहुत से प्रदेश पदाधिकारी इस बैठक में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here