शिमला : जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

0
811

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कल फागु स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाता है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here