भरमौर : भारी बर्फबारी के बावजूद संत देवी दास जम्मू ने पवित्र मणिमहेश कैलाश व झील के किए दर्शन

0
782

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

विश्व-विख्यात पवित्र मणिमहेश कैलाश धाम जंहा पर इस समय पंहुच पाना किसी भी चुनौती से कम नहीं है सोमवार 25 मार्च 2024 को जम्मू के संत देवी दास महाराज द्वारा पवित्र मणिमहेश कैलाश झील के दर्शन किए गये । भारी बर्फबारी में इस साल के यह संत महात्मा पंहुचने वाले पहले व्यक्ति हैं । इसके अलावा एक शिव भक्त जनवरी माह में भी मणिमहेश झील पर पंहुचे थे लेकिन उस समय बर्फबारी का दौर शुरू नहीं हुआ था व बर्फ बहुत कम थी । उसके बाद पूरे क्षेत्र में जमकर भारी बर्फबारी हुई है। उन्होंने यह तस्वीरें सोशल मिडिया पर शेयर की जहां उन्होंने बताया कि इस समय मणिमहेश झील पर 15 फीट के करीब भारी बर्फ है व प्रकृति ने बर्फ की सफेद चादर ओढ रखी है मंदिर की त्रिशूलें मात्र दिखाई दे रही है । उन्होंने बताया कि झील काली कुंड में बर्फ से थोडी सी खाली है मणिमहेश कैलाश धाम के शकुशल दर्शन कर लौटने के लिए वो अपने आपको भाग्यशाली शिवभक्त मानते हैं। आपको बता दें की गत वर्ष भारी बर्फबारी होने के बावजूद इस समय मणिमहेश धाम में ग्लेशियर गिरते रहते हैं व रास्ते का भी कोई अता पता नहीं होता है । मणिमहेश पुजारी व स्थानीय निवासी गाईड व ट्रैकर पप्पू शर्मा ने बताया कि गत वर्ष 13 अप्रैल से हमारे ट्रैकिंग ग्रुप जाने शुरू हो जाएंगे लेकिन कोई भी शिव भक्त बिना गाईड के इस समय जाने का रिस्क न लें, फोटो कैप्शन, पवित्र मणिमहेश कैलाश धाम जंहा पर संत ‌देवी दास महाराज जम्मू ने 25 मार्च को दर्शन किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here