शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
आज आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय के उपयुक्त कार्यलय शिमला के नजदीक दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बलदेव राज, वरिष्ठ नेता चमन राकेश आजटा व प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष के सभी नेताओं को डरा धमका कर या प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा छापे डलवा कर बीजेपी में शामिल करवाते हैं। ये न केवल एक लोकतंत्र की हत्या है वल्कि संविधान की भी हत्या है। साथ ही इन नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भजपा में जाने से इन्कार किया और मोदी के विरोध में खड़ा होने का निश्चय किया तो इसी का बदला लेने के लिए एक-एक करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डलवा रही है। इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि इतने महीनों बाद भी आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास एक भी पैसा न मिला। जबकि चंदा लूट में इस देश के प्रधानमंत्री केअर फंड में घोटालों के बाद भी एक भी आदमी को गिरफ्तार नहीं किया और न कोई जानकारी मुहैया करवाई जा रही है। इस धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के जिला शिमला ओर सोलन के कार्यकर्ताओं तथा पदधिकारिओं ने भाग लिया। जिला सोलन अध्यक्ष भरत ठाकुर, महिला सचिव रीता ठाकुर, राजेश चानना , बलदेव राज, नरेंद्र कंवर, उदय डोगरा, आदि नेताओं ने भाग लिया।

