राजगढ़ मेडिकल ब्लाॅक में बीसीजी व्यस्क टीकाकरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

0
237

राजगढ़ (पवन तोमर, बयउर चीफ),

स्वास्थ्य खंड राजगढ़ में सोमवार को बीसीजी व्यस्क टीकाकरण कार्यक्रम का बीएमओ डाॅ0 उपासना शर्मा ने विधिवत शुभारंभ किया । इस मौके पर डाॅ0 उपासना शर्मा ने बताया कि क्षयरोग से बचाव  के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु में पूर्ण क्षयरोग मरीज, क्षयरोग मरीजों के संपर्क में रहने वाले, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग, कुपोषित व्यस्क, धूम्रपान करने वाले व मधुमेह के मरीजों को प्रतिरक्षित किया जायेगा। उन्होने बताया कि राजगढ़ खंड में 4200 लाभार्थियों का अभियान  के लिए पूर्व पंजीकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र छोगटाली में साक्षी चैहान, पंचायत घर दीदग में सुदर्शन सिंह, स्वास्थ्य उपकेंद्र भूईरा में कमलेश तोमर व स्वास्थ्य उपकेंद्र भयानाघाट में तपेन्द्र सिंह व नागरिक चिकित्सालय राजगढ़  में  नितिका शर्मा ने टीकाकरण कार्यक्रम में अपनी सेवायें प्रदान  की। ख्मरीजों को प्रतिरक्षित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here