भरमौर (महिंद्र पटियाल),
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लोक निर्माण विभाग के सडक मार्ग भरमौर-हरछु पर बंद पडी बस सेवा को पुनः फिर से चलाए जाने की मांग बीडीसी सदस्य पूलन-घरेड पंचायत शंकुतला देवी द्वारा की गई है | सोमवार को उनकी अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल एस डी एम भरमौर कुलवीर सिंह राणा से मिला व उन्हें इसके प्रति ज्ञापन भी सौंपा | उन्होंने निवेदन किया की जो बस हिमाचल पथ परिवहन निगम की भरमौर से पहले शाम 4 बजकर 30 मिनट पर चलती थी व सुबह हरछु से भरमौर के लिए 8 बजे आती थी | उसे पुनः शुरू करवाया जाए क्योंकि स्कूलों के बच्चों व स्थानीय लोगों को बस के बंद होने पर निजी बाहनो में आर्थिक चपत भी लग रही है | उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द बस सेवा को पुनः शुरू करने का आग्रह किया है,
उन्होंने यह भी बताया की इस बस सेवा का लाभ घरेड पंचायत,पूलन पंचायत, चौबिया पंचायत,बडग्राम पंचायत के लोगों को मिलेगा |

