मुख्य समाचार

राजकीय भाषायी अध्यापक संघ ने छठवें वेतनमान की अधिसूचना का जताया विरोध

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

राजकीय भाषायी अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष हेमराज ठाकुर, महासचिव अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष ललित कुमार, संघ के संस्थापक नरेन्द्र कुमार शर्मा, महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष मीरा शर्मा और संयोजक धनवीर सिंह के साथ साथ सभी जिलों के प्रधानों ने सरकार की 1जनवरी 2016 से लागू छठवें वेतनमान के शेष एरियर की मार्च 2024 को 1.5% और अप्रैल 2024 से सत्र 2024- 2025 के लिए 0.25% की दर से मासिक वेतन अदायिगी के साथ दिए जाने वाले भुगतान अधिसूचना का विरोध जताया है।

इसके साथ – साथ संघ ने इसी अधिसूचना में 01 जुलाई 2022 से पैंड डी ए एरियर के भुगतान की 1.5% राशि मासिक वेतन के साथ सत्र 2024- 2025 में देने की बात का भी कड़ा विरोध किया है। संघ के राज्य अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने बताया कि यह कर्मचारी एरियर भुगतान के आज तक के इतिहास में एक अजीब सी अधिसूचना हुई है। संघ सर्व कर्मचारी हित में इस अधिसूचना का कड़ा विरोध करता है। हेमराज ठाकुर ने बताया कि इस अधिसूचना के हिसाब से तो मार्च 2024 से मार्च 2025 तक नवीन वेतनमान के शेष एरियर का प्रीतिमास दिया जाने वाला भुगतान मात्र 4.5% ही होगा और वह भी अधिकतम सात – आठ सौ रूपय प्रति मास से अधिक नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि यही दशा 01 जुलाई 2022 से पैंड हाल ही में जारी 4% डी ए एरियर के भुगतान की है । यह एरियर भी प्रति मास 1.5% की दर से देने की बात इस अधिसूचना में की गई है,जो सत्र 2024-2025 में मात्र 18% ही कर्मचारियों को छोटी – छोटी राशि में बंट कर मासिक वेतन के साथ मिलेगा।

हेमराज ठाकुर ने बताया कि यह कर्मचारी वर्ग के साथ एक घोर विडम्बना हो रही है। इस अधिसूचना के हिसाब से यदि यह क्रम प्रतिवर्ष इन एरियरों के भुगतान का रहा तो यह पैसा कर्मचारियों और पेंशनरों को आगामी पुश्तों तक जा कर पूरा होगा ,जिसमें पे रिवीजन एरियर का पूरा भुगतान करने में सरकार को लगभग 32 वर्ष 8 मास का समय लगेगा।इतनी लम्बी अवधि में तो कई कर्मचारी इस संसार से भी विदा हो चुके होंगे।ऐसा ही डी ए एरियर भुगतान के सम्बंध में है।इसमें पूरा भुगतान करने को लगभग 5 वर्ष 5 मास का समय लगेगा। हेमराज ठाकुर ने यह भी बताया कि इससे कर्मचारियों की बड़ी रकम का बहुत लघु विभाजन होगा और कर्मचारी अपनी निजी योजनाओं को क्रिया रूप देने से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा संघ इस अधिसूचना को कर्मचारी हित में पुनः संशोधित करने की मांग करता । हेमराज ठाकुर ने संघ की ओर से सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी से यह एरियर की बकाया राशि कर्मचारियों के GPF खाते में एकमुश्त डालवाले की मांग की है ।उन्होंने यह भी दोहराया कि यदि एकमुश्त भुगतान सम्भव नहीं है तो भी इसे ज्यादा से ज्यादा चार भागों में एक बड़ी राशि के रूप बांट कर कर्मचारियों के GPF खाते में डाला जाना चाहिए । हेमराज ठाकुर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का और अपना उपहास न कर के इस अधिसूचना को तुरन्त संशोधित करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजकीय महाविद्यालय संजौली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित

विकास शर्मा शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह…

18 minutes ago

टोल प्लाजा सनवारा के पास 8.49 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार,संवादाता ) दिनांक 02-03-2026 को जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने पुलिस थाना…

2 hours ago

सुंदरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुराहल के दो तस्कर 134 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े

मंडी (नितेश सेनी ,संवाददाता ), सुंदरनगर - जिला मंडी में वर्ष 2026 की अब तक…

3 hours ago

सीबीएसई स्कूलों में भीड़ के चलते दो शिफ्टों में लगेंगी कक्षाएं, शिक्षा निदेशालय का बड़ा फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी सीनियर…

4 hours ago

4 घंटे में नाबालिग लड़कियां सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

विकास शर्मा शिमला । जिला पुलिस शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र चार घंटे…

4 hours ago