सराहां (अशोक चौहान),
सराहां क्षेत्र का एकमात्र पेट्रोल पंप पिछले 2 दिनों से बन्द पड़ा है। पेट्रोल, डीजल न मिलने की वजह से क्षेत्र की जनता को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में मात्र एक पेट्रोल पम्प है। हिमफेड पेंट्रोल पेट्रोल पंप पर संपर्क करने से पता चला की हिमफेड को वजह से पंप बन्द नही है, बल्कि इंडियन ऑइल कंपनी की पंप मशीन खराब होने से पंप पर डीजल पैट्रोल वितरीत नहीं किया जा रहा | सूत्रों के अनुसार इंडियन ऑइल के कर्मचारी को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। लेकिन पेट्रोल डिजल अगले कितने दिन नहीं मिलेगा ये सपष्ट नही है। जनता को और कितने दिन परेशानी उठानी पड़ेगी कुछ कहा नही जा सकता | लेकिन प्रशासन इस पर कुछ कदम उठा सकता है क्योंकि ये एक सरकारी पेट्रोल पम्प है |

