हिम शिखर ऐसोसियेशन द्वारा मनाया गया वार्षिकोत्सव

0
392

नई दिल्ली (ब्यूरो रिपोर्ट)

हिम शिखर ऐसोसियेशन फॉर हिमाचल हेरिटेज अवेयरनेस एंड रिस्टोरेशन, एक दिल्ली स्थित पंजीकृत सामाजिक सोसायटी है। सोसायटी 1955-56 से अस्तित्व में है और इसे अलग-अलग नामों से बुलाया जाता था। हालाँकि, 1996 में इसे “हिम शिखर” के नाम से पंजीकृत किया गया था। हर साल सोसायटी “सत्य नारायण कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम” का आयोजन करती है और सभी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र (गुडगांव, नौएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद) स्थित निवासी उक्त कार्यक्रम में भाग लेते हैं।

सोसाइटी ने हर वर्ष की भांति, इस वर्ष कल, यानी 25 फरवरी को भी अपना वार्षिकोत्सव “श्री सत्यनारायण कथा व सांस्कृतिक कार्यक्रम” को मल्टी-पर्पस हॉल, वेस्टर्न कोर्ट एनेक्सी, जनपथ, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली -110001 में आयोजित किया जिसमें दिल्ली और एन.सी.आर. क्षेत्र (गुडगांव, नौएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद) में हिमाचल प्रदेश के जो भी लोग इस संस्था से जुड़े हैं, पहुंचे। इस अवसर पर लोगों ने श्री सत्यनारायण कथा व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। लोगों ने पहाड़ी नृत्य/नाटी में भाग लिया और इसका भरपूर आनंद उठाया।

अध्यक्ष हिम शिखर ने अपने समापन भाषण में इस वार्षिक समारोह में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी साथी भाइयों, बहनों और कार्यकारी समिति के सदस्यों को उनके सक्रिय समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी से हिम शिखर की 6-7 दशक पुरानी इस परंपरा को अगली पीढ़ी को संरक्षित औरजीवित रखने के लिए आने वाले वर्षों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने का अनुरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here