हिमाचल प्रदेश सरकार का बजट रहा ऐतिहासिक – श्याम ठाकुर

0
308


भरमौर (महिंद्र पटियाल),
हिमाचल प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक बजट के लिए भरमौर -पाँगी के युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है | उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को 4% डी ए तथा 1 मार्च से देय एरियर की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर है । उन्होंने कहा कि एसएमसी अध्यापक और कंप्यूटर अध्यापकों के लिए 1900 रुपए बढ़ाने की घोषणा भी की है | उन्हें पूरा विश्वास है कि जल्द उनकी मांग जिसमें इन्हें रेगुलर करने वारे अनुरोध किया गया है | मनरेगा की दिहाड़ी 240 से 300 करना सरकार का एक बड़ा कदम है । गरीब बच्चों के लिए सुख शिक्षा योजना एक बड़ा कदम है जिसमें गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने की सरकार ने घोषणा की है गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए 3 लाख तक आर्थिक सहायता ऐतिहासिक कदम है । उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों को दिए गए अन्य भतो के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया तथा प्रदेश की आम जनता के लिए मुख्यमंत्री राहत भरा बजट लाएं हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनमानस तथा विकास के लिए यह बजट सराहनीय है। उन्हें पूरा विश्वास है जो मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल कर सकता है वह कर्मचारियों की अन्य छोटी-मोटी मांगे को भी समय समय पर जरूर पूरा करते रहेंगे जिसमें से बड़ी राहत इस बजट में कर्मचारियों को मिली है । उन्होंने कहा कि जिन विषयों में बजट की आवश्यकता नहीं है उन विषयों को लेकर भी सरकार ने कुछ पहल की है और आने वाले समय में कर्मचारियों की उन मांगों को भी पूरा करवाने के लगातार प्रयास जारी है । और साथ ही भेड़ बकरी प्रोत्साहन के लिए 10 करोड़ रुपये देने के लिए भी उनका आभार जताया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here