Categories: Uncategorized

मतियाना के साथ लगते रॉनी पंचायत के शिव मंदिर के पास गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त ,1 की मौत 3 अन्य घायल

ब्यूरो रिपोर्ट, शिमला : ऊपरी क्षेत्रो में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिलती है ! ऐसी ही एक घटना आज समय करीब 6:00 बजे मतियाना के साथ लगते शिव मंदिर ( कुटिया) स्थान पर सामने आई रॉनी पंचायत के सदस्य प्रतीक चंदेल और डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की शाम के समय पुलिस चौकी मतियाना में सूचना मिली कि मतियाना से गड़ाकुफर सड़क पर मतियाना से करीब 2 किलोमीटर आगे गड़ाकुफर की तरफ रॉनी पंचायत के अंतर्गत आने वाले शिव मंदिर(कुटिया) के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सूचना की तस्दीक पर गाड़ी महिंद्रा XUV 300 नंबर एचपी 95 1756 सड़क से करीब 40 मीटर नीचे खेतों में गिरी जिसमें कुल चार व्यक्ति सवार थे जिनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। मृतक और घायल गांव पाऊची डाकघर गलानी तहसील कुमारसेन के निवासी बताए जा रहे है ! जो नजदीक के किसी गांव में अपने रिश्तेदार के यह निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थेमृतक व घायलों का विवरण निम्न है:- 1.सुंदरलाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय केवल राम शर्मा गांव पाऊची डाकघर गलानी तहसील कुमारसेन जिला शिमला 70 वर्ष (मृतक)2. सौरभ शर्मा पुत्र मेघराम उम्र करीब 32 वर्ष पता उपरोक्त (घायल)3. संतोष शर्मा पुत्र भाग्यनंद शर्मा उम्र करीब 52 वर्ष पता उपरोक्त (घायल)4. सुनील शर्मा पुत्र श्री ओम प्रकाश शर्मा 55 पता उपरोक्त (घायल)घायलों को उपचार हेतु स्थानीय नागरिकों व पुलिस जवानों की मदद से घटनास्थल से निकलकर उपचार हेतु सिविल हॉस्पिटल ठियोग पहुंचा दिया गया है। वहीं ठियोग अस्पताल घायलों को आईजीएमसी शिमला लाया गया है! व्ही पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही मौका पर नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

11 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

16 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

18 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

20 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago