सोलंगनाला राज्य स्तरीय स्की इंग एंड स्नो बोर्ड चेम्पियनशिप के लिए तैयार

0
153

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
सोलंगनाला की राष्ट्र स्तरीय स्कीइंग ढालने राज्य स्तरीय स्की इंग एंड स्नो बोर्ड चेम्पियनशिप के लिए तैयार है। चेम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आज हिप्र विंटर गेम्स एसोसिएशन की मनाली में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने की। बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारो से बातचीत में अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने कहा कि विधायक भुवनेश्वर गौड़ 12 से 14 जनवरी तक चलने वाली स्की एंड स्नो बोर्ड चेम्पियनशिप का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक चलने वाली चेम्पियनशिप में प्रदेश भर से लगभग 300 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दमखम दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि टीडीसी व अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण संस्थान का उन्हें सहयोग से मिल रहा है। इस चैपियनशिप के दौरान प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। यह टीम खेलो इंडिया के तहत आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। लुदर ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आज मनाली में बैठक की गई। बैठक में एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सभी के सहयोग से इस चेम्पियनशिप का सफल आयोजन किया जाएगा। लुदर ठाकुर ने बताया कि चैम्पियनशिप के शुभारंभ पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ स्कीइंग खिलाड़ी साहिल ठाकुर को यूथ ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here