सुरजीत नेगी/रामपुर
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की ओर से दिनांक 06 फरवरी, 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ये शिविर सुबह 9.00 बजे से सायं 3.00 बजे तक आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक की देखरेख में परियोजना अस्पताल झाकड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । यह भी उल्लेख है कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ऊर्जा-उत्पादन के साथ-साथ अनेक सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निवर्हन करती है जिसमें स्टेशन के कर्मचारी/अधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर इस भागीदारी में सहयोगी बनते हैं । कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है और इस महादान के लिए स्वैच्छिक रक्तदान कर कई जिन्दगियों को बचाना है । मीडिया के माध्यम से उन्होंने जनमानस से आग्रह किया कि वे आगे आकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपना भरपूर सहयोग हमें प्रदान करें ।
