नेहरटी बघोट व कोटला बांगी में दी योजनाओं की जानकारी

0
150

राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने शनिवार को ग्राम पंचायत नेहरटी बघोट व कोटला बांगी में कार्यक्रम प्रस्तुत कर योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। दल के कलाकारों ने गीत-संगीत, नुक्कड नाटक व अभिनय के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने एक बेटी के बाद परिवार नियोजन पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को 35 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए और दो बेटियों के बाद 25 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रूपये कर दिया है। इसके अलावा विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को भी 65 हजार रुपए से बड़ा कर दो लाख रुपए की गई है और पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कोटला बांगी सुभाष ठाकुर, प्रधान महिला मंडल जालग अतरो देवी, ग्राम पंचायत नेहरटी बघोट के पूर्व प्रधान ओम सिंह, पूर्व उप प्रधान कृष्ण ठाकुर सहित काफी बड़ी में ग्रामवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here