नवदुर्गा आईटीआई बेड़ोन ने किया पॉलिथीन का निपटारा

0
327

ददाहु (हेमंत चौहान),

नवदुर्गा आईटीआई बेड़ोन के प्रशिक्षणार्थियों ने श्री रेणुका जी तीर्थ में अपनी अमूल्य सेवाओं का योगदान किया काबिले गौर है कि पिछले महीने 14दिसंबर को आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने ही श्री रेणुका जी तीर्थ में DFO प्रशिक्षण श्री गुरहर्ष जी के नेतृत्व में सेवा श्रमदान का शुभरंभ किया था | श्री रेणुका जी तीर्थ क्षेत्र की सफाई करके काफी अधिक मात्रा में पॉलिथीन व अन्य कचरा इकट्ठा किया था| इसके बाद अन्य लोगों द्वारा भी वहां श्रमदान किया गया और काफी पॉलिथीन इकट्ठा हुआ । आज नवदुर्गा आईटीआई बेड़ोन के प्रशिक्षणार्थियों ने पुनः सेवा श्रमदान द्वारा Eco Bricks का निर्माण किया गया इन Eco Bricks से सारे पॉलिथीन का निपटारा किया गया । इन Eco Bricks से श्री रेणुका जी वेटलैंड का सौंदर्य करण किया जाएगा और सारे पॉलिथीन का निपटारा करके इसे इसी तीर्थ में सौंदर्य करण के कार्यों में लाया जाएगा। इस अवसर पर DFO प्रशिक्षण श्री गुरहर्श जी रेंज आफिसर श्री रेणुका जी,नव दुर्गा आईटीआई के प्रबंध निदेशक श्री इंद्र प्रकाश गोयल व आईटीआई के अन्य स्टाफ सदस्य तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here