भारतीय मजदूर संघ की होगी महत्वपूर्ण बैठक

0
3900

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश 28 जनवरी 2024 को उन्ना के मेहतपुर में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर के विभिन्न बोडो निगमो व विभागों, बैंक के महासंघो के प्रतिनिधि की एक महत्वपूर्ण बैठक की जा रही है | प्रदेश सरकार को 1 साल से भी ज्यादा समय हो जाने के बाद भी कर्मचारियों के बहुत सारे मामले लंबित है, जैसे कर्मचारियों व पेंशनरो का DA. एरियर काफी लंबे समय से लंबित पड़ा है | इस और सरकार का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है और कर्मचारियों में भारी रोश है कई बोर्ड और निगम तो ऐसे हैं जिनके कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा है | कर्मचारियों को वेतन के लिए भी आंदोलन करने पड़ रहे हैं | फरवरी से अप्रैल तक कर्मचारियों को पैसे की भारी दिक्कत होती है, क्योंकि बच्चों के स्कूल भी खुलने वाले हैं | स्कूल की फीस किताबें वर्दी जैसे खर्च कर्मचारियों के बहुत ज्यादा होते हैं | हिमाचल में जब भी विपता आई हो कर्मचारियों ने सरकार का भरपुर साथ दिया है | 1 साल से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी सरकार का कर्मचारियों की ओर कोई भी ध्यान नहीं है | इन्हीं विषयों को लेकर कर्मचारी नेताओं की एक बहुत महत्वपूर्ण बैठक उन्ना जिला के मेहतपुर में रखी गई है | इस बैठक में सभी कर्मचारी नेताओं से चर्चा करने के उपरांत शीघ्र ही सरकार के खिलाफ अगली रणनीति तय की जाएंगी | भारतीय मजदूर संघ ने विभिन्न निगमो बोडो व विभागों में जाकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर एक मांग पत्र भी तैयार किया है | इस मांग पत्र को भी कर्मचारियों के सामने रखा जाएगा उसके बाद इसे तुरंत सरकार को सौपा जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here